
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
16 मई 2023
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर के पंसदीदा धर्मशाला मैदान में पंजाब की टीम को जीत के लिए संघर्ष करना होगा। आस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी वॉर्नर के पास धर्मशाला में पहले भी खेलने का अनुभव है। वहीं, पंजाब की टीम को प्लेट ऑफ की रेस में बने रहने के लिए हर हालत में दिल्ली की टीम को हराने के लिए मेहनत करने पड़ेगी। डेविड वॉर्नर धर्मशाला में हुए साल 2012 के आईपीएल मैच के दौरान भी एचपीसीए मैदान में खेल चुके हैं
उस मैच में वे मात्र 14 रन ही बना सके थे। वहीं साल 2017 में हुए भारत-आस्ट्रेलिया के टेस्ट के दौरान वॉर्नर ने पहली इनिंग में अर्धशतक लगाया था। दिल्ली के कप्तान डेविड वॉर्नर को धर्मशाला स्टेडियम बहुत पसंद है। इसी साल जनवरी माह में वॉर्नर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम धर्मशाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि मैं इस मैदान पर आने के लिए बहुत उत्सुक हूं, क्या आप मुझे इस मैदान का नाम बता सकते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





