#दिवाली पर सजेगा पटाखों का सबसे बड़ा बाजार ठोडो मैदान में*

#दिवाली पर सजेगा पटाखों का सबसे बड़ा बाजार ठोडो मैदान में , जिला प्रशासन ने दिया पटाखे लगाने के लिए खुले स्थान का चयन *

Firecrackers to sell at only at Thhodo ground in Solan town

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 22अक्टूबर 2022

 शहर के बीच दिवाली पर पटाखों का सबसे बड़ा बाजार ठोडो मैदान में सजेगा। जिला प्रशासन ने पटाखे लगाने के लिए खुले स्थान का चयन कर दिया है।
इसमें लोअर बाजार, चौक बाजार, अपर बाजार, लक्कड़ बाजार, गंज बाजार, माल रोड और पुराना बस स्टैंड सोलन में पटाखों को स्टॉक करने, बिक्री और प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा। उपायुक्त सोलन कृतिका कुलहरी ने आदेश जारी कर दिए हैं।
आदेशों के अनुसार ठोडो मैदान, बाईपास सोलन ऑपोजिट सब्जी मंडी (जहां अस्थायी फल बाजार स्थापित है), टीसीपी कार्यालय सोलन के पास खुली जगह, चंबाघाट (नजदीक वर्षा शालिका) और ब्रुरी (खुली जगह पर मोहन मीकिन फैक्टरी गेट के सामने) पटाखे की बिक्री की जा सकेगी।

दिवाली पर पटाखों की खुदरा बिक्री के लिए अस्थायी लाइसेंस, परमिट संबंधित लाइसेंसिंग प्राधिकारी की ओर से जारी किए जाएंगे। इसके लिए स्टालों, स्थानों को आयुक्त नगर निगम सोलन ने उपमंडलाधिकारी सोलन के साथ समन्वय कर सख्ती से पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
अधिकारियों से जारी लाइसेंसी विक्रेताओं के अतिरिक्त पटाखों के भंडारण और बिक्री की अनुमति किसी को नहीं होगी। सरकारी कार्यालय, एलपीजी प्लांट, पेट्रोल पंप और हेरिटेज भवनों के पास पटाखे जलाने पर प्रतिबंध रहेगा। आदेश के अनुसार रात 8:00 से 10:00 बजे तक ही पटाखे जलाने की अनुमति होगी। ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और 26 अक्तूबर तक लागू रहेंगे।

धर्मपुर में यहां होगी पटाखों की बिक्री
धर्मपुर (सोलन)। धर्मपुर में 22 से 24 अक्तूबर तक कल्लर सिनेमा हॉल छावनी बोर्ड कसौली के सामने, सीआरआई गेट कसौली के पास कार पार्किंग, राम लीला ग्राउंड गड़खल, (1) एनएच-5 शॉपिंग कांप्लेक्स धर्मपुर, (11) सब्जी मंडी धर्मपुर के पास स्कूल रोड, आनंद पार्क सेक्टर-1 परवाणू (खेल क्षेत्र के रूप में ईओ एमसी परवाणू द्वारा निर्धारित), हर चौक कृष्णगढ़ कुठाड़, माता मंदिर चंडी के पास मां चंडी मेला मैदान, बदल दुआ, चाची चौक गोयला और निचला पत्ता चौक पट्टा में पटाखों की बिक्री की जा सकती है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news