
कुल्लू: दिनांक 29.01.2026 को पुलिस थाना भून्तर में धारा 21 एवं 29 मादक पदार्थ अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मामले में दो आरोपियों गुरवेन्द्र (22 वर्ष) निवासी जिला संगरूर (पंजाब) तथा हरमन सिंह (22 वर्ष) निवासी जिला संगरूर (पंजाब) के कब्जे से 29 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया था।
अन्वेषण के दौरान पूछताछ में खुलासा हुआ कि बरामद हेरोइन/चिट्टा उन्होंने पुनीत कुमार उर्फ पैरी (26 वर्ष) निवासी रामपुरा जवाहरवाला, तहसील लहरागागा, जिला संगरूर (पंजाब) से ₹31,500 में खरीदी थी।
इस खुलासे के आधार पर आरोपी पुनीत कुमार की तलाश की गई, जो अपने निवास स्थान से फरार पाया गया। विश्वसनीय सूचना के आधार पर उसके विदेश भागने की आशंका के चलते उसके विरुद्ध लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी किया गया।
दिनांक 19.02.2026 को आरोपी को Indira Gandhi International Airport (आईजीआई), नई दिल्ली में इमिग्रेशन अधिकारियों ने दुबई जाने के प्रयास के दौरान रोक लिया। इसके बाद उसे पुलिस थाना भून्तर लाकर पूछताछ की गई। पर्याप्त साक्ष्य एवं संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को 20.02.2026 को धारा 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है तथा मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
जिला पुलिस कुल्लू ने आमजन से अपील की है कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।





