
तुगल क्षेत्र के प्रसिद्ध शक्ति पीठ माता बगलामुखी मंदिर सेहली में दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में कन्या पूजन, हवन-पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
मंदिर के पुजारी अमरजीत शर्मा ने बताया कि हर वर्ष दुर्गा अष्टमी पर कन्या पूजन और हवन-पाठ की परंपरा निभाई जाती है। इस वर्ष भी सैकड़ों भक्तों ने पूर्णाहुति में भाग लेकर माता का आशीर्वाद प्राप्त किया।
हवन-पाठ में पंडित प्रदीप शर्मा, अभिनव शर्मा, अक्षित शर्मा, अभिषेक शर्मा, शुभम शर्मा, नमन शर्मा, दिव्यांश शर्मा, उदित शर्मा और ललित शर्मा सहित अन्य श्रद्धालु शामिल हुए।
धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इसके साथ ही मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन भी किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति का माहौल बना रहा।
श्रद्धालुओं का मानना है कि माँ बगलामुखी सदा अपने भक्तों की रक्षा करती हैं और उन पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं





