
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
14 जुलाई 2023
सोलन जिला के बद्दी जिला पुलिस के नालागढ़ थाना के तहत बीते माह रेप के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ भी विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिया है। नालागढ़ अदालत के आदेश पर थानानालागढ़ में महिला समेत एक व्यक्ति पर ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कर लिया है। अगर पहले ही पुलिस दोनों पहलूओं की निष्पक्ष जांच करती तो आरोप लगानेवाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका होता लेकिन पुलिस में एक तरफा जांच के बाद कोर्ट ने अपने स्तर पर मामले की जांच करते हुए पुलिस को उक्त महिला के खिलाफ भी कार्रवाई के आदेश दे दिए है। पुलिस ने महिला व व्यक्तिके खिलाफ आईपीसी की धारा 389, 416, 506 व 120बी में मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते माह उत्तराखंड की महिला ने नालागढ़ के व्यक्ति विवेक महाजन पर नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म की शिकायत दर्जकरवाई थी जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एफआईआर की थी। जिसके बाद व्यक्ति ने हाईकोर्ट में अपील करते हुए जमानत याचिक दायर करके जमानत मिली थी। जिसके बाद उक्त व्यक्ति ने जबरन दुष्कर्म के मामले में फंसाये जानेको लेकर नालागढ़ की अदालत में याचिका दायर कर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई और कोर्ट ने अपने स्तर पर मामले की तफ्तीश के बाद पुलिस को महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के पुलिस को आदेश जारी किए।
डीएसपी बद्दी लखवीर सिंह ने बताया कि नालागढ़ कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





