
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
12 अक्टूबर 2022
#जयराम ठाकुर के हाल ही में सोलन जिला के दौरे के दौरान की गई घोषणाओं पर कैबिनेट ने मोहर लगा दी है।
#दून को एसडीएम कार्यालय खोलने को भी मंजूरी दी है*
उधर, सबसे बड़ा फायदा दून में एसडीएम कार्यालय खुलने से होगा। यहां के लोगों को नालागढ़ और कसौली जाने से राहत मिलेगी। अभी मंत्रिमंडल की बैठक में स्वीकृति मिली है। अब देखना है कि सरकार चुनाव से पहले अधिसूचना जारी कर पाती है या नहीं। दून में 37 पंचायतें हैं। इन पंचायतों का अब अपना उपमंडलाधिकारी कार्यालय होगा। दून प्रदेश में ऐसा विस क्षेत्र था जिसका अपना एसडीएम कार्यालय नहीं था लेकिन भाजपा सरकार ने यहां के लोगों की वर्षो पुरानी मांग को पूराकर दिया है।
दून पंजाब और हरियाणा की सीमा से जुड़ा हुआ है। नालागढ़ के एसडीएम को नालागढ़ के साथ साथ दून को भी देखना पड़ता था लेकिन अब दून के लिए अलग से एसडीएम तैनात होंगे। दून के बद्दी में औद्योगिक क्षेत्र होने से यहां पर प्रवासी लोगों की संख्या काफी अधिक है। एसडीएम कार्यालय खुलने से अब यहां पर कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





