दून से कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार ने किया सोढ़ी पंचायत में डोर टू डोर प्रचार


  • कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी राम कुमार सोड़ी पंचायत और साई में चुनाव प्रचार करते हुए.29 अक्तूबर बद्दी
    बद्दी (सोलन)। विधानसभा चुनावों के चलते शनिवार को दून से कांग्रेस प्रत्याशी राम कुमार चौधरी ने ग्राम पंचायत सोढ़ी के गांव ततोआ, कोंडी, फला, अबरनी में डोर टू डोर प्रचार किया। उन्होंने घर घर जाकर लोगों को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी ने जो दस गारंटियां अपने मेनिफेस्टो में लिखी हैं। वह सरकार बनने के बाद लागू कर दी जाएंगी। सेवानिर्वित कर्मचारियों से मिलते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा। गांव के लोगों ने भी राम कुमार को विश्वास दिलाया कि वो विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को भरपूर समर्थन देंगे।
    इस मौके पर पंच परस राम, राजिंदर कुमार, राम जी, केदारनाथ, पूर्व उप प्रधान, पूर्व प्रधान राम प्रकाश, जय सिंह, पूर्ण चंद, रणजीत, नंद लाल, पूर्व पंच राम प्रताप, कमल चंद, सीता राम और दया राम उपस्थित थे।

Share the news