दूरदर्शन हिमाचल के 24 घंटे प्रसारण से होगा लाभ : कश्यप

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

16 फरवरी 2023

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने डीडी हिमाचल 24*7 सेवा आरंभ कार्यक्रम में भाग लिया। यह कार्यक्रम पीटरहोफ शिमला में आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम में विशेष रुप से केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उपस्थित रहे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने डीडी हिमाचल और उनकी की पूरी टीम को इस अवसर पर शुभकामनाएं दी और उन्होंने कहा कि यह हिमाचल के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। दूरदर्शन हिमाचल के गांव-गांव तक पहुंचने वाला चैनल है और इससे लोगों को बहुत बड़ा लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि डीडी हिमाचल 24*7 चलाया जाए ऐसी लोगों की लंबी मांग थी और इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने केंद्र में और प्रदेश में, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और अन्य गणमान्य नेताओं के साथ परिश्रम किया था।उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश की जनता को बहुत बड़ा लाभ होगा। इससे हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और यही नहीं हिमाचल में रोजगार बढ़ने का स्वर्ण अफसर पैदा होंगे।सरकारी क्षेत्र की दृष्टि से यह एक बड़ा कदम है और यह केंद्र सरकार की दूरगामी सोच का परिणाम है।उन्होंने कहा कि दूरदर्शन गांव गांव तक खबरों ,संस्कृति और हिमाचल से जुड़े छोटे-छोटे पलों को जनता तक पहुंचाने का कार्य करता है और जिस प्रकार से अब दूरदर्शन 24 घंटे चलेगा उससे लोगों को दूरदर्शन देखने का बड़ा लाभ होगा।

#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*

Share the news