दूसरी बार जिन उद्योग के सैंपल फेल होंगे उनके लाइसेंस किए दिए जाएंगे रद, तीसरी बार रद्द होने पर उद्योग को किया जाएगा सील : धनीराम शांडिल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 मई 2023

देश में कुल 35 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, जिसमें 30 फीसदी दवाओं का उत्पादन हिमाचल में हुआ है। सीडी एस सीओ ने देशभर में कुल 895 दवाओं के सैंपल जांच के लिए भेज थे, जिसमें से 859 दवाएं गुणवत्ता के मानकों पर खरी उतरी हैं। जहां 35 दवाओं के सैंपल फेल हुए वहीं एक दवा जाली और एक मिसब्रांडेड पाई गई है। देश में उत्तराखंड की 4, कर्नाटक, पंजाब व आंध्र प्रदेश की 3-3, झारखंड, सिक्किम व हरियाणा की 2-2 तथा तमिलनाडु, गोवा, मध्य प्रदेश व आसाम की एक-एक दवा के सैंपल फेल हुए हैं। प्रदेश में जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें स्तन कैंसर, प्रोस्टेट, एलर्जी, एंटीबायोटिक, एसिडिटी, पेट व बुखार की दवाएं शामिल हैं।

जायदा जानकारी देते हुए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ कर्नल धनीराम शांडिल ने बताया की अगर दूसरी बार जिनके सैंपल फेल होंगे उनके लाइसेंस रद कर दिए जाएंगे। अगर तीन बार रद्द होता है उद्योग को सील कर दिया जाएगा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news