
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 अक्टूबर 2022
#देर रात तक बल्लेबाजी करती रहीं जान्हवी कपूर, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, जानें वजह|*
जान्हवी कपूर ने खुद नेट्स में बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह रात के समय में बल्लेबाजी का अभ्यास करती दिख रही हैं।

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर इन दिनों क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा, जिसमें वह नेट्स में बल्लेबाजी करती दिखाई दे रही हैं। पैड्स, हेलमेट और ग्लव्स के साथ बल्लेबाजी कर रहीं जान्हवी कपूर को पहली नजर में पहचान पाना भी मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने खुद यह वीडियो शेयर किया है और बताया है कि अचानक वह क्रिकेट प्रैक्टिस क्यों कर रही हैं।
जान्हवी कपूर अपनी आगामी फिल्म मिस्टर और मिसेज माही की तैयारी कर रही हैं। इस फिल्म में वह राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी। जान्हवी इस फिल्म में महिला क्रिकेटर का किरदार निभा रही हैं और इसी वजह से वह देर रात तक नेट्स में बल्लेबाजी का अभ्यास कर रही थीं। वह काफी समय से क्रिकेट की कोचिंग भी ले रही हैं, ताकि फिल्म में उनके शॉट्स किसी सामान्य क्रिकेटर की तरह दिखें।





