
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 अप्रैल 2023
सोमवार को देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवम् सवर्ण मोर्चा के मुख्य पदाधिकारियों की बैठक तालाब ग्राउंड कुनिहार में राज्य अध्यक्ष श्री रुमित सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 9 मई को महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में नाहन में आयोजित होने जा रहे सवर्ण महासम्मेलन की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।
बैठक में निर्णय लिया गया की सवर्ण समाज के उत्थान के लिए महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमे प्रदेश वासियों के द्वारा आहुति डाली जाएगी। 18 अप्रैल को नाहन में प्रैस वार्ता का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से प्रदेशवासियों को कार्यक्रम की पूरी जानकारी मुहैया करवाई जायेगी।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





