# देश में 24 घंटे में 10542 कोरोना के नए मामले, 38 मौतें|

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

19 अप्रैल 2023

Corona in Odisha: खतरनाक हो रहा कोरोना! ओडिशा में 308 नए केस, एक संक्रमित  ने तोड़ा दम; अब तक कुल तीन की मौत - Corona Cases in Odisha Corona death in  Odisha

देश में कोरोना के मामलों में लगातार चार दिन कमी आने के बाद आज एक बार फिर केस बढ़ गए। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 10 हजार 542 नए मामले दर्ज किए गए, जबकि 38 लोगों की मौत हो गई। यह इस साल सबसे ज्यादा मौतों का आंकड़ा है। वहीं एक्टिव केस के आंकड़े बढ़कर 63 हजार 562 हो गए हैं। सोमवार को एक्टिव केस 61 हजार 233 थे।

इस साल सबसे ज्यादा 11 हजार 109 केस 13 अप्रैल को दर्ज किए गए थे। इसके बाद लगातार चार दिन संक्रमण के मामलों में कमी आई थी। 14 अप्रैल को 10 हजार 753, 15 अप्रैल को 10 हजार 93, 16 अप्रैल को 9 हजार 111 और 17 अप्रैल को 7 हजार 633 केस मिले थे।

देश में पिछले 24 घंटे में 10,542 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 6,310 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 59% से ज्यादा है।

ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news