दौलतपुर चौक बाजार में पड़े गड्ढे को दुकानदारों ने खुद भरा

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

Shopkeepers themselves filled the pit lying in Daulatpur Chowk market
ऊना के दौलतपुर चौक बाजार में सीएचसी अस्पताल के नजदीक बाजार के बीचोंबीच सड़क पर पड़े गड्ढे को दुकानदारों ने खुद भरा। गड्ढे के चलते लोगों को आवागमन में दिक्कत पेश आ रही थी। वहीं, गड्ढे में पानी भर जाने पर जैसे ही कोई वाहन गुजरता तो गंदा पानी सामान खराब कर रहा था। दुकानदारों में बलबीर राणा, सुशील, देवन शर्मा इत्यादि ने बताया कि उनकी दुकान के आगे सड़क पर पड़े गड्ढे से राहगीर चोटिल हो रहे थे। गंदा पानी राहगीरों और दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था।
उन्होंने बताया कि लोक निर्माण विभाग का कार्यालय मात्र 100 मीटर की दूरी पर होने के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। इस वजह से मजबूरन उन्होंने अपनी जेब से खर्चा करके सीमेंट मंगवाया और गड्ढे को भरा। स्थानीय दुकानदार और पूर्व भाजपा मंडलाध्यक्ष सतीश शर्मा ने बताया कि व्यवस्था परिवर्तन की तो बात हो रही है, लेकिन लोगों को मजबूरन सड़क पर पड़े गड्ढे ठीक करना पड़ा है। उधर, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता रजनीश धीमान ने बताया कि भारी बारिश के चलते कुछ सड़कें खराब हो रही हैं। जिन्हें मौसम के अनुकूल होते ही ठीक कर दिया जाएगा।

#खबर अभी अभी ऊना ब्यूरो*

Share the news