धरने पर बैठे पहलवानों की नहीं ले रहा कोई सुध : कौशल

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

6 जून 2023

पूर्व विधायक और अखिल भारतीय किसान सभा के अध्यक्ष केके कौशल ने कहा कि दिल्ली में धरने पर बैठे पहलवानों की सरकार कोई सुध नहीं ले रही है। भाजपा सरकार बृज भूषण के बचाव में लगी है, जबकि पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तारी मौके पर ही जाती है।

बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि भाजपा वोटों के लिए इस मामले पर कुछ नहीं बोल रही है। जिन खिलाड़ियों ने मेडल जीतकर देश का मान बढ़ाया है, उनकी बात भी नहीं सुनी जा रही है। भाजपा नेता पर जो आरोप लगा है, उसमें एकदम गिरफ्तारी हो जाती है, लेकिन कोई भी कदम इस मामले पर नहीं उठाया जा रहा है। केंद्रीय खेल मंत्री भी इस मामले को लेकर कुछ नहीं कर रहे हैं। उन्हें तो अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए। उनका यह कर्तव्य है कि खिलाड़ियों की परेशानियों को दूर करें, लेकिन वह बृजभूषण का बचाव कर रहे हैं। यह दर्शाता है कि भाजपा की महिलाओं के प्रति क्या दृष्टिकोण है। उन्होंने मांग रखी कि इस मामले पर उचित कार्रवाई की जाए, ताकि देश के पहलवानों के साथ न्याय हो सके। इस मौके पर किसान सभा के महासचिव रणजीत सिंह ठाकुर और रमेश ठाकुर मौजूद रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news