
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 मई 2023

हिमाचल प्रदेश के एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में बुधवार को आईपीएल मैच देखने के दौरान पर्यटन नगरी में हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी पहुंचे। इससे धर्मशाला के होटल पूरी तरह से पैक हो गए और पर्यटकों को मैक्लोडगंज और भागसूनाग का रुख करना पड़ा। इससे मैक्लोडगंज और भागसूनाग में भी होटल लगभग पैक ही रहे। इससे होटल कारोबारियों को संजीवनी मिली है। मैच के दौरान धर्मशाला में होटल पैक होने के बाद बाहरी राज्यों से आए क्रिकेट प्रेमी स्थानीय लोगों से होटलों के बारे में जानकारी लेते देखे गए। अंत में बाहरी राज्यों के पर्यटकों को मैक्लोडगंज और भागसूनाग का रुख करना पड़ा
आईपीएल मैच होटल कारोबारियों के लिए संजीवनी बनकर आया है। बुधवार दोपहर तक धर्मशाला के होटल पैक थे। इसके बाद क्रिकेट प्रेमी मैक्लोडगंज और भागसूनाग का रुख करने लगे। देरशाम तक मैक्लोडगंज भी पैक हो गया था।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





