
#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*
27 सितंबर 2023

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में अक्तूबर माह में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की ट्रॉफी धर्मशाला पहुंच गई है। सुबह 8:30 बजे कांगड़ा हवाई अड्डे पर ट्रॉफी पहुंची। हवाई अड्डे पर बैंड के साथ विश्व कप की ट्रॉफी का स्वागत किया गया। इसके बाद खुले वाहन में ट्रॉफी को क्लियर चौक तक लाया गया वहां पर फोटोशूट के बाद वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को शहीद स्मारक में लाया गया
सुबह सवा दस बजे ट्रॉफी को शहीदों की याद में बनाए गए स्मारक में कुछ देर रखकर फोटोशूट किया गया। 11 बजे ट्रॉफी को कोतवाली बाजार ले जाया गया। वहां पर ट्रॉफी को कुछ देर रखने के बाद ओपन जीप में मैक्लोडगंज के मुख्य चौक ले जाया जाएगा। करीब 12 बजे ट्रॉफी दलाईलामा मंदिर जाएगी। साढ़े 12 बजे के करीब ट्रॉफी को रोपवे से वापस कोतवाली लाया जाएगा। जहां से ट्रॉफी कुणाल होटल के परिसर में कुछ देर रहने के बाद डेढ़ बजे टी गार्डन लाई जाएगी।
#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*





