
#खबर अभी अभी धर्मशाला ब्यूरो*
9 मई 2024

धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने देवेंद्र सिंह जग्गी को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के दूसरे दिन बुधवार को पार्टी हाईकमान ने पार्टी प्रत्याशी घोषित किया। पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी सुधीर शर्मा से मुकाबले के लिए कांग्रेस ने नगर निगम के पूर्व महापौर पर दांव खेला है। भाजपा नेता राकेश चौधरी को टिकट देने से परहेज करते हुए कांग्रेस ने अपने नेता पर ही भरोसा जताया है
प्रदेश में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने पांच प्रत्याशियों की घोषणा कुछ दिन पहले ही कर दी थी। धर्मशाला से मजबूत प्रत्याशी की तलाश के चलते कांग्रेस ने टिकट जारी करने में देरी की है। वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव लड़ने वाले भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी को कांग्रेस का टिकट देने की चर्चा थी, लेकिन स्थानीय कांग्रेस नेताओं के विरोध के चलते पार्टी यह फैसला नहीं ले सकी।





