

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अगले साल के शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चौथी से आठवीं कक्षा तक का सिलेबस बदलेगा। पाठ्यक्रम में यह बदलाव नई शिक्षा नीति के तहत किया जाएगा। एनसीईआरटी के तहत अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव किया जा रहा है और शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के सिलेबस को अपनाने जा रहा है। इस महीने में शुरू हुए शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है।शिक्षा बोर्ड पाठ्यक्रम में बदलाव अगले शैक्षणिक सत्र से करेगा। इस दौरान शिक्षा बोर्ड चौथी कक्षा से आठवीं कक्षा तक के पाठ्यक्रम में बदलाव करेगा। पाठ्यक्रम में क्या बदलाव होगा, इस बारे में फिलहाल कुछ साफ नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि शिक्षा बोर्ड एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को अपनाने जा रहा है। ऐसे में एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में क्या बदलाव करता है और किस विषय को ज्यादा महत्व देगा, यह अभी तक साफ नहीं है।इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष हेमराज वैरवा ने बताया कि इस बार शैक्षणिक सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव नहीं किया है। पाठ्यक्रम में बदलाव शैक्षणिक सत्र 2026-27 में होगा। एनसीईआरटी ने पाठ्यक्रम में बदलाव करने की बात कही है। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड भी एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अपनाता है। इसके चलते अगले शैक्षणिक सत्र से पाठ्यक्रम में बदलाव होगा



