
# खबर अभी अभी शिमला ब्यरो*
12 अगस्त 2024
प्रदेश में नवगठित चयन आयोग के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पायलट भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो सका है। हिमाचल प्रदेश में नवगठित चयन आयोग के तहत कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) पायलट भर्ती का नतीजा अभी तक घोषित नहीं हो सका है। वहीं, सरकार ने पिछले दो महीनों में विभिन्न विभागों में करीब 2,000 पदों को भरने का निर्णय लिया है। चिंता का विषय यह है कि सैकड़ों पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है, लेकिन पेपर लीक मामले के कारण भंग आयोग के समय में आयोजित 23 पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम अभी भी अधर में है। अब हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग को इन 23 पोस्ट कोड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित करने का जिम्मा सौंपा गया है। पेपर लीक मामले की जटिलताएं इस कार्य को और भी कठिन बना रही हैं। राज्य विजिलेंस ने 903 और 939 पोस्ट कोड मामले में दर्ज एफआईआर में नामजद अभ्यर्थियों का ब्योरा मांगा है, ताकि परिणाम घोषित किए जा सकें। इसी प्रकार की औपचारिकताएं अन्य पोस्ट कोड के परिणाम घोषित करने में भी आयोग को अपनानी होंगी। पेपर लीक मामले के कारण हजारों पदों पर नियुक्तियों का इंतजार अब भी जारी है।





