नगर निगम के कर्मचारियों की नही मिट रही शूलिनी मेले की थकान, 11 बजे के बाद उठा रहे कूड़ा

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

30 जून 2023

राज्य स्तरीय शूलिनी मेले के दौरान नगर निगम कर्मचारियों ने जहां दिन रात सोलन शहर को साफ रखा वही मेला खत्म होने के पश्चात फिर से सोलन शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर देखने को मिल रहे हैं। नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा 11:00 बजे तक कूड़ा नहीं उठाया जाता जिससे जगह-जगह गंदगी का आलम है। अब सवाल यह उठता है की क्या यह सफाई सिर्फ शूलिनी मेले के दौरान ही थी। जैसे ही मेला खत्म हुआ वैसे ही नगर निगम का कार्य भी खत्म हो गया।

इस विषय पर स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा 11:00 बजे के बाद कूड़ा उठाया जाता है उससे पहले यह कूड़ा ज्यों का त्यों पड़ा रहता है जिससे अनेक प्रकार की बीमारियां होने का डर बना रहता है उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि कूड़े को समय पर उठाया जाए जिससे सोलन शहर गंदगी ना फैले और सोलन शहर को साफ और स्वच्छ रखा जा सके।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news