नगर निगम में आपसी नोकझोक के चलते नही हो रहा विकास : मनीष सहानी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

5 अप्रैल 2023

सोलन शहर की अगर बात करें तो नगर परिषद से नगर निगम बने 15 महीने हो चुके हैं लेकिन एक और जहां लोगों को नगर परिषद से नगर निगम बनने पर काफी उम्मीदें थी कि नगर निगम बनने के बाद विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे वही लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद कोई भी फर्क नजर नहीं आया है। पिछले जनरल हाउस में पार्षदों और मेयर डिप्टी मेयर के बीच काफी हंगामा हुआ

ज्यादा जानकारी देते हुई मुकेश गुप्ता ने बताया की जिस तरह से नगर निगम में आपसी नोकझोंक हो रही है उससे विकास खो गया है एक और जहां लोगों को नगर निगम बनने से यह उम्मीद थी कि नगर निगम बनने के बाद विकास कार्य में तेजी आएगी लेकिन विकास करने की बजाय नगर निगम के मेयर और पार्षद आपस में आरोप प्रत्यारोप कर रहे है।

ज्यादा जानकारी देते हुई मनीष सहानी ने बताया कि नगर निगम चल रही नोकझोंक का असर विकास के क्षेत्र में देखने को मिल रहा है जबकि नगर निगम के अधिकारियों को विकास की ओर ध्यान देना चाहिए उन्होंने कहा कि नगर निगम में कमिश्नर की नियुक्ति भी नहीं की गई है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news