नगर निगम में नही होनी चाहिए राजनीति, आपसी नोकझोक के चलते नही हो पा रहे विकास कार्य : सुमित

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

8 अप्रैल 2023

सोलन शहर की अगर बात करें तो नगर परिषद से नगर निगम बने 15 महीने हो चुके हैं लेकिन एक और जहां लोगों को नगर परिषद से नगर निगम बनने पर काफी उम्मीदें थी कि नगर निगम बनने के बाद विकास कार्य तेजी से किए जाएंगे वही लोगों का कहना है कि नगर निगम बनने के बाद कोई भी फर्क नजर नहीं आया है। पिछले जनरल हाउस में पार्षदों और मेयर डिप्टी मेयर के बीच काफी हंगामा हुआ ज्यादा जानकारी देते हुए विजय डुगा ने बताया कि नगर निगम मे चल रही नोकझोंक का असर विकास के क्षेत्र में देखने को मिल रहा है

जबकि नगर निगम के अधिकारियों को विकास की ओर ध्यान देना चाहिए। पहले तो बीजेपी की सरकार थी लेकिन अब तो कांग्रेस की सरकार है। नगर निगम के अधिकारियों के बीच चल रही आपसी नोकझोक के कारण सोलन की जनता जूझ रही है वही ज्यादा जानकारी देते हुए सुमित ने बताया की यह नगर निगम में राजनीति नही होनी चाहिए। आपसी नोकझोक के चलते विकास कार्य नही हो पाएंगे। लोगो ने पार्षदों को चुन कर भेजा है की विकास कार्य किए जाए।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news