नगर निगम सोलन द्वारा एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल के तहत कुत्तों को लगवाए जाएंगे इंजेक्शन और करवाई जाएगी नसबंदी

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

25 मार्च 2023

सोलन में दिन-ब-दिन आवारा कुत्तों की जनसंख्या बढ़ती जा रही है। जिससे लोगों में आवारा कुत्तों के प्रति दहशत बढ़ रही है। अक्सर बाजार में कुत्तों के काटने के मामले सामने आते रहते है।

इसी के चलते नगर निगम सोलन में बैठक हुई।

जिसमें एनिमल बर्थ कंट्रोल रूल 2001 के तहत आवारा कुत्तों को पकड़कर कुत्तों की नसबंदी और इंजेक्शन लगवाए जाएंगे।

नगर निगम सोलन की ज्वाइंट कमिश्नर प्रियंका चंद्रा ने बताया कि इस कार्यवाही को अंजाम देने के लिए एक कमेटी का गठन होगा जिसमें नगर निगम सोलन पब्लिक हेल्थ डिपार्टमेंट वेटनरी और एनिमल के प्रति काम कर रहे एनजीओ शामिल होंगे ।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news