नगर निगम सोलन ने शुरु की ट्रिपल आर मुहिम, बेकार पड़ी चीजो़ को किया जाएगा जमा होगा रियूज

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

26 मई 2023

सोलन नगर निगम के मेयर पूनम ग्रोवर, डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा और पार्षद शुक्रवार को चिल्ड्रन पार्क पहुंचे। जिसमे ट्रिपल R रिड्यूस, रियूज और रीसाइकल की मुहिम शुरू की गई। लोगों को जागरूक करने आये पार्षदों ने लोगों से पुरानी वस्तुओं को नगर निगम के बनाये काउंटर्स में जमा कराने के लिए अनुरोध किया। इस मुहिम की शुरुआत नगर निगम की मेयर पुनम ग्रोवर ने की। यह मुहिम चिल्ड्रन पार्क के बाहर शुरू की गई नगर निगम के सभी अधिकारी मुहिम के बाद पार्क का निरीक्षण करने गए।

इस दौरान मेयर पूनम ग्रोवर, डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा, उषा शर्मा, बीजेपी कुलभूषण गुप्ता, आयुक्त जफर इकबाल, सरदार सिंह, संगीता ठाकुर, पूजा, भाजपा पार्षद रेखा साहनी भी मौजूद रहे। ज्यादा जानकारी देते हुए पूनम ग्रोवर ने बताया की यह मुहिम 5 जून द्वारा तक चलेगी। जिसमे लोग इस्तेमाल की गई वस्तुओं को जमा कर सकते है। जिससे की सोलन शहरवासी जगह को यहां वहा न फैलाएं। और इसका फिर से इस्तेमाल किया जा सके।

ज्यादा जानकारी देते हुए आयुक्त ने बताया की अगर लोगो के घरों में कोई ऐसी चीजे पड़ी है जिनका इस्तेमाल अभी तक नहीं किया गया है तो उसको नगर निगम द्वारा चलाई गई मुहिम में जमा करवाया जाए जिससे की इसको फेंकने की बजाए इसका रियूस किया जा सके

ज्यादा जानकारी देते हुए डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा ने बताया की समय समय पर पार्क में बने झूले का निरीक्षण किया जाएगा और यह झूले 14 वर्ष तक के बच्चो के लिए बनाएं गए है लेकिन बड़े बच्चे इन पर बैठते है जिस कारण यह झूले टूटते है और इनको नुकसान होता है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news