नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष को लेकर कांग्रेसी नेता व विधायक आमने-सामने

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 जुलाई 2023

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेसी नेता व नालागढ़ के आजाद विधायक के एल ठाकुर आमने सामने आ चुके हैं के एल ठाकुर जहां नगर परिषद में अपनी वोट के लिए जमीन -आसमान करने में लगे हैं।

वहीं दूसरी ओर कामगार बोर्ड के पूर्व चेयरमैन एवं नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी बावा हरदीप सिंह अपने दर्जनों समर्थकों के साथ एसडीएम नालागढ़ से मिले और एसडीएम के माध्यम से सीएम सुखविंदर सिंह को एक ज्ञापन भी भेजा गया है और नालागढ़ नगर परिषद में पिछले 8 माह से अध्यक्ष पद की सीट खाली होने के चलते नगर परिषद में करीबन सभी विकास कार्य ठप पड़े हैं और ना ही बैठक की जा रही है इसी को लेकर बावा हरदीप सिंह ने प्रदेश के मुखिया से जल्द नालागढ़ नगर परिषद के अध्यक्ष पद के चुनाव करवाने की मांग और तारीख की घोषणा करने की गुहार लगाई है।

इसी बीच बावा हरदीप सिंह ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक केएल ठाकुर पर जमकर निशाना साधा है और कहा है कि विधायक गोल-गोल चिट्ठियां भेजकर नगर परिषद के चुनावों में अड़चनें पैदा कर रहे हैं उन्होंने कहा है कि विधायक के एल ठाकुर ने पिछले 8 माह से अध्यक्ष पद के चुनाव नहीं होने दिए हैं और ना ही वह चाहते हैं कि अध्यक्ष पद के चुनाव हो और चाहते हैं कि भाजपा का ही अध्यक्ष चुना जाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रदेश में सरकार है व नालागढ़ में अध्यक्ष भी कांग्रेस पार्टी का ही बनेगा उन्होंने कहा कि काग्रेसी सभी पार्षदों के साथ सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू से भी मिले थे और सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जल्द अध्यक्ष पद की तारीख के एलान का आश्वासन भी दिया था और सख्त होकर कहा था कि चुनाव जल्दी करवाए जाएंगे और कांग्रेस पार्टी का ही अध्यक्ष चुना जाएगा।

उन्होंने नालागढ़ के विधायक के एल ठाकुर पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक ने 8 माह से नालागढ़ शहर का बेड़ा गर्क कर रखा है और नालागढ़ शहर में करीबन सभी विकास कार्य ठप पड़े हुए हैं उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का होना बहुत जरूरी है और अध्यक्ष की देखरेख में बैठक होगी और बैठक में प्रस्ताव पारित किए जाते हैं बावा हरदीप सिंह ने कहा कि कई लोग अपनी आदत से मजबूर होते हैं और विधायक भी अपनी आदत से बहुत मजबूर है और उन्हें हर जगह टांग फसाने की आदत है उन्होंने विधयक को सही जगह पर अपनी जिम्मेदारी निभाने की नसीहत तक दी है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news