
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
18 जुलाई 2023
नगर परिषद बद्दी में खाली चल रही अध्यक्ष की कुर्सी के लिए वीरवार को चुनाव होने जा रहा है। परिषद में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा लगभग तय माना जा रहा है क्योकिं भाजपा समर्थित एक पार्षद की कांग्रेस में शामिल होने की चर्चाएं हैं। परिषद चुनाव में दून के पूर्व विधायक परमजीत सिंह को विधानसभा चुनाव में हार के बाद दूसरा झटका लग सकता है। वहीं अब कांग्रेस में अध्यक्ष पद की कुर्सी के लिए खिंचतान शुरू हो गई है। अध्यक्ष के लिए दो नामों पर चर्चा चल रही है जिसमें एक नाम सीपीएस राम कुमार के छोटे भाई सुरजीत और दूसरा वार्ड-6 से पार्षद तरसेम है। अब देखना होगा कि चौधरी परिवार परिवारवाद को बढ़ावा देकर सुरजीत को कमान सौंपता है या कांग्रेस के पार्षद व कार्यकर्ता तरसेम के नाम पर सहमति जताते है।
शहर में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है कि दून कांग्रेस अपने ही परिवार को हर सीट पर बैठा रही है जिसके चलते कांग्रेस पार्षद व कार्यकर्ताओं को कहीं न कहीं अपने भविष्य की चिंता भी सताने लगी है कि उनका नंबर कब आएगा।अब देखना होगा कि कांग्रेस नगर परिषद अध्यक्ष के लिए किस के नाम पर सहमति जताती हैं।
एसडीएम नालागढ़ दिव्यांश सिंगल ने बताया कि 20 जुलाई को अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बैठक बुलाई गई है। अगर कोरम पूरा नही होता है तो बैठक को स्थगित करके 72 घंटे भीतर चुनाव करवाया जाएगा जिसमें कोरम पूरा हो या ना हो।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





