नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड-6 में रहने वाले युवक की सड़क हादसे में मौत

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

29 जून 2023

नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड-6 में रहने वाले युवक की संतोषगढ़-टाहलीवाल रोड पर सड़क हादसे में मंगलवार देर रात मौत हो गई। मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र हरि कृष्ण, निवासी वार्ड छह नगर परिषद संतोषगढ़ के रूप में हुई है। युवक की मौत की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ का रहने वाला मनीष कुमार देर रात टाहलीवाल के एक उद्योग से अपनी ड्यूटी देकर वापस अपने घर संतोषगढ़ लौट रहा था। बाइक पर घर लौटते समय संतोषगढ़-टाहलीवाल मार्ग पर मैरिज पैलेस के समीप पहुंचने पर सड़क पर एकाएक आवारा पशु बाइक से टकरा गया। इससे मनीष बुरी तरह से घायल हो गया। इसे स्थानीय लोगों के सहयोग से गंभीर हालत में जिला अस्पताल ऊना पहुंचाया गया। यहां पर इलाज के दौरान मनीष कुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ऊना अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि मृतक युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है

 #खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news