
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*
17 फरवरी 2024
बिलासपुर-सोलन की सीमा पर बन रही पेयजल के विरोध में चल रहे आंदोलन के दौरान हुई हिंसक झड़प के 12 आरोपियों को उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत मिल गई है। वहीं, एसआईटी ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। मामले में दाड़लाघाट पुलिस ने एफआईआर में कुल 24 आरोपियों को नामजद किया है। इसमें से 12 आरोपियों ने प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। उधर, मामले की जांच कर एसआईटी ने शुक्रवार को घटनास्थल पर टूटे हुए सामान की लिस्ट बनाई। वहीं, पेयजल के विरोध में चल रहा आंदोलन शुक्रवार को 24वें दिन भी जारी रहा।
शुक्रवार को क्रमिक अनशन पर रोशनी शर्मा, लक्ष्मी शर्मा, सीमा शर्मा, सरिता शर्मा, वीना शर्मा, लीलावती शर्मा, निर्मला शर्मा, विद्या शर्मा, प्रमिला शर्मा, हरि राम शर्मा, बलदेव ठाकुर, रजनीश शर्मा और मनोज कुमार बैठे। अली खड्ड बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजनीश शर्मा ने बताया कि उनके सहित कुल 12 आरोपियों को मामले में जमानत मिल गई है। यह मामला विधानसभा में उठ रहा है लेकिन कुछ लोगों ने शांतिप्रिय आंदोलन को बदनाम और बर्बाद करने में कसर कोई नहीं छोड़ी है। पुलिस ने मंच से शांति की अपील करने वाले वक्ताओं पर मामला दर्ज किया है।
#खबर अभी अभी शिमला ब्यूरो*





