
कुल्लू-
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कुल्लू द्वारा अपनी मांगों को लेकर जिला मुख्यालय कुल्लू ढालपुर में रविवार को विशाल रैली आयोजित की गई। रैली के दौरान जिला ब्लॉक के लगभग 500 शिक्षकों ने भाग लिया।
वहीं राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुंज लाल ने जानकारी देते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 23 सितंबर ,2025 को नई परिसर प्रणाली पर एक अधिसूचना जारी की गई है। इस अधिसूचना से पूर्व भी शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा 29 नवंबर 2023 को नए क्लस्टर निर्माण पर एक अधिसूचना जारी की गई थी | इस अधिसूचना का प्राथमिक शिक्षक संघ ने उस समय विरोध किया था और वार्ता उपरांत प्राथमिक शिक्षा व प्राथमिक शिक्षकों के हितों को सुरक्षित रखते हुए 13 फरवरी, 2024 को संशोधित अधिसूचना जारी की थी। इस अधिसूचना में बनाए गए क्लस्टर सिस्टम को रिसोर्स शेयरिंग तक सीमित रखने पर सहमति बनी थी। यह भी निर्णय हुआ था कि नर्सरी से पांचवी कक्षा तक प्राथमिक शिक्षा का प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन पूर्व की तरह मुख्य शिक्षकों, केंद्रीय मुख्य शिक्षकों व खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के पास ही रहेगा। जबकि छठी से 12वीं कक्षा तक स्कूलों का प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन पूर्व की तरह प्रिंसिपल के अधीन चलता रहेगा। 23 सितंबर ,2025 को जारी अधिसूचना के दिशा निर्देशों में प्राथमिक शिक्षा का पूर्ण नियंत्रण व संचालन प्रिंसिपल को दे दिया गया है,जो कि प्राथमिक शिक्षकों के हितों के साथ कुठाराघात है। वर्ष 1984 से प्राथमिक शिक्षा का अलग ढांचा कार्य कर रहा है और प्राथमिक शिक्षा के प्रशासनिक नियंत्रण व संचालन के लिए अलग क्लस्टर कार्य कर रहे हैं।
वहीं पिछले वर्ष असर की रिपोर्ट में प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और पिछले : राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में भी हिमाचल प्रदेश ने तीसरी कक्षा के सर्वेक्षण में राष्ट्र स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है। यह सब प्राथमिक शिक्षा के अलग ढांचे तथा प्राथमिक शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है। इसमें प्रिंसिपल का कोई योगदान नहीं है। पूरी प्रणाली को प्रिंसिपल के अधीन करने से समस्त कार्य केंद्रीयकृत हो जाएंगे और एक ही स्थान पर सारा बोझ पड़ जाएगा, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में गिरावट आएगी। इस अधिसूचना के उपरांत प्राथमिक शिक्षकों से पदोन्नत होने वाले मुख्य शिक्षकों, केंद्रीय मुख्य शिक्षकों और खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के प्रशासनिक शक्तियां व कार्य ह क्षेत्र सीमित रह जाएगा और भविष्य में यह पद निरर्थक हो जाएंगे। उपरोक्त अधिसूचना के जारी दिशा निर्देशों में विरोधाभास की स्थिति है और प्राथमिक शिक्षकों को दो-दो हे प्रशासनिक इकाइयों के अधीन किया जा रहा है। इससे प्राथमिक शिक्षा को भविष्य में बहुत नुकसान होने वाला है।यह जारी अधिसूचना एक निदेशालय गठन के बाद राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के साथ 43 दिन के लंबे. संघर्ष के उपरांत माननीय शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा किए गए वादों के भी खिलाफ है ,जहां वार्ता उपरांत उन्होंने मा. था कि एक निदेशालय के गठन के उपरांत भी प्राथमिक शिक्षा के ढांचे से कोई छेड़ छाड़ भविष्य में नहीं की जाएगी। परन , 23.09.2025 को उस वार्ता में किए गए वादों से बाहर जाकर यह अधिसूचना के दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। पहले से ही प्राथमिक शिक्षकों व कर्मचारियों के हितैषी रहे हैं। इसलिए आप प्राथमिक शिक्षकों के हितों के खिलाफ जारी इस अधिसूचना को वापिस लिया जाए।
कुल्लू ब्यूरो रिपोर्ट सुशांत शर्मा





