#नशे ने कर दिया घर बर्बाद, नशेड़ी बेटे ने चंद सेकंड में इस तरह उजाड़ी घर की सारी खुशियां*

delhi ncr son killed mother father sister grandmother palam

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

 23 नवंबर 2022

 राजधानी दिल्ली में क्राइम की खबरों का सिलसिला जारी है। जहां एक और श्रद्धा हत्याकांड में पुलिस को आरोपी आफताब के खिलाफ सुराग नहीं मिल रहे। वहीं इस बीच  साउथ वेस्ट जिले के पालम इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।

दरअसल,  राज नगर पार्ट-2 के एक घर में चार लोगों के शव बरामद हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, परिवार के  लड़के ने ही अपने मां-बाप, बहन और दादी की चाकू से मारकर हत्या कर दी।  सूचना मिलने के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी  शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि आरोपी नशा करता है और घरवालों से पैसे मांगता था। घरवालों के पैसे देने से मना करने पर लड़के ने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने बताया कि वह हाल ही में नशा मुक्ति केंद्र से वापस आया था, लेकिन उसका नशा करना नहीं छूट पाया था।

आरोपी का नाम केशव (25) हैं। वहीं मृतकों में मां दर्शना और बहन उर्वशी (18), पिता दिनेश (50) और दादी दीवानो देवी (75) हैं।  पुलिस ने बताया कि आरोपी केशव चारों लोगों की हत्या करने के बाद कहीं भागा नहीं, वह घर में ही बैठा रहा और पुलिस ने मौके पर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Share the news