# नाम जप के प्रभाव से दुष्ट से दुष्ट व्यक्ति की भी सदगति हो जाती है – डॉ सम्पूर्णा

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

27 मार्च 2023

श्रीमद्भागवत कथा के तृतीय दिवस पर न्यू नालागढ़ में चल रही कथा मण्डप में डॉ साध्वी सम्पूर्णा ने अजामिल की कथा श्रवण कराते हुए कहा कि हरि स्मरण – नाम जप का इतना प्रभाव है कि दुष्ट-पतित-नारकीय व्यक्ति की भी सदगति हो जाती है। नारायण भी जानते थे कि अजामिल उन्हें नही अपने पुत्र नारायण को पुकार पुकार कर मृत्यु के काल से बचना चाहता था फिर भी प्रभु अकारण ही कृपा करते है क्योंकि उनका तो स्वभाव ही है कृपा करने का ।

व्यास पूजन पटियाल दम्पति द्वारा किया गया । भक्त प्रह्लाद के दिव्य चरित्र का रसास्वादन कराते हुए साध्वी ने कहा कि अपने भक्त के कष्ट – दुःख का निवारण करने प्रभु स्वरूप धारण करते है क्योंकि राक्षस भी साधना – जप – तप कर प्रभु से वरदान प्राप्त कर लेते है और उनका अनाचार बढ़ जाता है और जब किसी भगवान भक्त पर जब उनका अत्याचार-प्रताड़ना बढ़ती है तो प्रभु नरसिंह जैसे अवतार लें उनका कल्याण करते है ।

भक्त प्रह्लाद , हिरण्यकश्यप और भगवान नरसिंह की झांकी की प्रस्तुति ने संगत का मन मोहा।साध्वी जी के सुमधुर भजनों और प्रेरणादायक दृष्टांत,शैली से संगत में उत्साह और आनंद का दृश्य दिखाई देता है । कथा मण्डप में युवा बेटे-बेटियों की विशेष उपस्थिति और सहभागिता देखी जा सकती है यह एक अच्छा सन्देश है अपनी परंपरा-संस्कृति और धर्म गर्न्थो को जानने- समझने की जिज्ञासा वर्तमान और भविष्य के लिए सुखद सन्देश है । मंच संचालन साध्वी शिरोमणि द्वारा किया गया ।

खबर अभी अभी ब्यूरो सोलन

Share the news