नालागढ़ उपमंडल के तहत गाँव मगनपुरा में सिलेंडर में आग लगने से लाखों का नुक़सान

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अप्रैल 2023

उपमंडल नालागढ़ के गांव मगनपुरा में सिलेंडर में आग लगने से एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। हादसे में घर में रखा कीमती सामान आग की चपेट में आया वहीं एक महिला व छोटे बच्चें भी झुलस गए जिसमें हाथ व पांव में चोट पहुंची है। घटना बुधवार देर रात हुई जब गांव मगनपुरा में राम नाथ का परिवार खाना खा रहा था तो अचानक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। फायर विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हुई और सिर्फ 10 मीनट के भीतर मौके पर पहुंच आग पर काबू पाना शुरू किया।

इस घटना में घर में रखा कीमती सामान जिसमें आभूषण, फ्रीज, कुल्लर, टेबल पेन, पंखे, पेट्टियां, अलमारी, कुर्सियां, कपड़े व अन्य सामान था। पीड़ित राम नाथ पुत्र दास राम ने बताया कि देर रात जब खाना खा रहे थे तो सिलेंडर में अचानक आग लगने से सअफरा-तफरी मच गई और जब परिवार पत्नी व बच्चों को को बाहर निकालने लगा तो वह चपेट में आ गए जिससे हाथ व पांव झुलस गए। उन्होंने बताया कि इस घटना में करीब 10 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से राहत कीगुहार लगाई है।

वहीं पंचायत मंझौली के पूर्व उप प्रधान राजेंद्र कुमार ने बताया कि गांव में एक घर में देर रात आग लगने की सूचना मिली है अब पंचायत की ओर से भी कार्रवाई की जा रही है ताकि पीड़ितो को राहत दिलवाई जा सके। फायर कर्मी प्रेम कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही मौके के लिए रवाना हुए थे और पहुंचने से पहले ही आग की चपेट में आने से एक महिला व दो बच्चों को चोट पहुंची है।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news