नालागढ़ एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह चौधरी ने संभाला कार्यभार

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

15 फरवरी 2023

नालागढ़ एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन के प्रधान हरभजन सिंह चौधरी ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। हरभजन सिंह को 11 फरवरी को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया था। कार्यभार संभालने के बाद हरभजन सिंह चौधरी ने यूनियन के महासचिव की घोषणा की। बद्दी के अधिवक्ता दिनेश कुमार कौशल को महासचिव बनाया गया। जल्द ही शेष कार्यकारिणी बनाई जाएगी। पदभार ग्रहण करने के बाद हरभजन चौधरी ने बताया कि ट्रक संचालकों की समस्याओं का निदान किया जाएगा। जल्द ही उद्योगपतियों के साथ बैठक की जाएगी। ट्रक यूनियन और उद्यमियों के बीच एक ऐसा माहौल तैयार किया जाएगा, जिससे उद्योग भी चलते रहें और ट्रक संचालकों को भी नुकसान न हो। उन्होंने बताया कि जल्द ही नई संतुलित कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें यूनियन के लिए समय निकालने वाले कर्मठ और ईमानदार लोगों को जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर नप बद्दी के पूर्व चेयरमैन चौधरी मदन लाल, इंटक बीबीएन के अध्यक्ष संजीव कुंडलस, ट्रक यूनियन के पूर्व महासचिव जगदीश सिंह जग्गी, पूर्व उपप्रधान ईश्वर ठाकुर, भाग सिंह चौधरी, हरिशरण खुल्लर, प्रियवत शर्मा, यूनियन के पूर्व सदस्य सुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, रामकिशन, सोनू किशनपुरिया समेत सैकड़ों ट्रक संचालक उपस्थित रहे।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news