नालागढ़ के हेरिटेज पार्क की सुंदरता को खराब कर रहा पार्क में बना तालाब

खबर अभी अभी नालागढ़ ब्यूरो
13 मार्च 2024

नालागढ़ के ओल्ड बॉयज स्कूल की बिल्डिंग को तोड़कर नालागढ़ में हेरिटेज पार्क का निर्माण करवाया गया है और जिसमें अब शहरवासी सुबह शाम सैर के लिए आते हैं और दिन में भी बच्चे महिलाएं पार्क में बड़ी मात्रा में घूमने के लिए आते हैं लेकिन अब इस नालागढ़ के हेरिटेज पार्क की सुंदरता को पार्क के बीच बना तालाब खराब कर रहा है तालाब में पानी से बदबू आनी शुरू हो चुकी है और गंदगी का आलम तालाब में बना हुआ है जिसके चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं दूसरी और बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है हेरीटेज पार्क के बीच बने तालाब को भी सोसायटी की और से सुंदर बनाया गया था और इसमें पानी इकट्ठा कर किशतियाँ भी छोड़ी गई थी लेकिन करीबन 1 वर्ष से इस तालाब की सफाई न होने के चलते तालाब में फैली गंदगी के कारण बदबू आ रही है और स्थानीय शहर वासी प्रशासन से इस पार्क में बने तालाब की सफाई करवाने की मांग कर रहे हैं। ताकि हेरीटेज पार्क की सुंदरता खराब ना हो सके और इस तालाब में पहले की तरह मछलियां एवं किशतियाँ चल सके जिसके कारण हेरीटेज पार्क सोसाइटी को भी आर्थिक फायदा मिलेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग इस पार्क में आना शुरू हो जाएंगे।

इस बारे में जब हमने एसडीएम नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल से बातचीत की तो उन्होंने कहा कि कई बार पार्क की सफाई करवाने की कोशिश की गई है लेकिन उसमें कीचड़ ज्यादा होने की वजह से सफाई करने में दिक्कत आ रही है उन्होंने कहा है की बरसात से पहले पहले इस तालाब की सफाई करवा दी जाएगी और पार्क की भी सुंदरता को और बढ़ाने के लिए निजी कंपनियों से आर्थिक मदद लेकर काम करवाया जाएगा।

खबर अभी अभी नालागढ़ ब्यूरो

Share the news