
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
22 अप्रैल 2023
औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ शुक्रवार दोपहर बाद हुए जोरदार धमाकों के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। आपदा प्रबंधन और पुलिस इस मामले में अनभिज्ञ बनी हुई हैं।
नालागढ़ क्षेत्र में दोपहर 01:50 और 03:00 बजे अचानक हुए जोरदार धमाकों की आवाज लोगों ने महसूस की। जिसके बाद नालागढ़ में लोग सहम गए। हैरत की बात तो यह है कि अभी तक इन धमाकों का पता नहीं चल पाया है। हालांकि इन धमाकों के बाद लोगों के मकानों के शीशे भी टूट गए हैं। और लोग घरों से बाहर निकल गए। लोगों का कहना है कि यह धमका किसी कंपनी में हुआ। लेकिन समाचार लिखे जाने तक कहीं से कोई सूचना नहीं है। वहीं बताया जा रहा है कि यह धमके बगलैहड़ पंचायत के मियापुर और बघेरी के पास हुए। लेकिन जब पंचायत प्रधान पुनीत कौशल मौके पर गए तो ऐसा कुछ भी मौके पर नहीं पाया गया।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





