
#खबर अभी अभी नालागढ़ ब्यूरो*
17 जुलाई 2024
नालागढ़ से विधायक चुने गये प्रदेश इंटक अध्यक्ष बावा हरदीप सिंह का परवाणू पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। परवाणू के मेन चौंक पर बावा हरदीप सिंह के आगमन पर ढ़ोल की थाप पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओ ने पटाखे फोड़ कर अपनी ख़ुशी का इज़हार किया। बावा ने सेक्टर एक स्थित झंडे वाले बाबा जी व ऊँचा परवाणू स्थित गुरूद्वारे में शीश नावाया।
बता दे की बावा हरदीप सिंह ट्रक यूनियन परवाणू के अध्यक्ष है व सन 2005 में नगर परिषद परवाणू के उपाध्यक्ष भी रह चुके है, इसके अलावा उनका ट्रांसपोर्ट का बिज़नेस भी परवाणू में ही है।
मंगलवार को परवाणू पहुँचने पर बावा हरदीप सिंह का परवाणू के कांग्रेसजनों से स्वागत किया। कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी भी इस दौरान विशेष तौर पर परवाणू पहुंचे व केक काटकर बावा की जीत का जश्न मनाया। इस अवसर पर नगर परिषद परवाणू की अध्यक्ष मोनिशा शर्मा, उपाध्यक्ष लखविंदर सिंह, पूर्व नप उपाध्यक्ष विरमा आज़ाद, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता रमेश चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव ठाकुर दास शर्मा, परवाणू कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र गर्ग, पार्षद कांता कपूर, प्रदेश इंटक उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, कांग्रेस नेता संदीप चौहान, वीरेंदर शर्मा, जीत शर्मा, राजाराम भारती, दिनेश आज़ाद, पवन गुप्ता, गगन कपूर, विवेक सैनी, काजल समेत अन्य कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।





