नाले में मिला जलशक्ति विभाग के कर्मचारी का शव

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

21 अगस्त 2023

शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के तहत रैत में एक शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान सतीश कुमार (32) पुत्र बलवीर सिंह निवासी बागड़ू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बलवीर सिंह बीते दस साल से शाहपुर के तहत बसनूर और बागड़ू जलशक्ति विभाग में फीटर के पद पर कार्यरत था। वह पिछले एक दिन से गायब था और रविवार की सुबह उसका शव रैत स्थित नाले में मिला।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों की ओर से पुलिस थाना शाहपुर को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस थाना शाहपुर के एसएचओ कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के किए धर्मशाला भेजा है। शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने मौके पर पहुंच कर मृतक के पिता और परिवार को सांत्वना दी और गहरा दुख व्यक्त किया।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news