
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*
8 अगस्त 2023
नगर निगम लोगों की सहूलियत के लिए बनाए जाते हैं जिससे कि आमजन को आ रही परेशानियों से निजात दिलाया जा सके लेकिन नाहन के वार्ड नं 6 मे एक ऐसा मामला सामने आया है जहां स्थानीय लोगों ने ना तो अपने वार्ड मेंबर को देखा है और ना ही कभी वह अपने वार्ड में गए है। नाहन के वार्ड नंबर 6 एकता विहार का रास्ता नाले में तब्दील हो चुका है जिसकी ना तो वार्ड मेंबर और ना ही स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सुध ली गई है जिसका लोग जमकर विरोध कर रहे हैं इस विषय पर जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि इस रास्ते को बंद हुए 2 महीने से ज्यादा का वक्त हो चुका है।
लेकिन अभी तक किसी भी प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इसकी सुध नहीं ली गई है वही अगर बात करें तो 6 महीने पहले स्ट्रीट लाइट में आग लगी थी लेकिन उसके बाद कोई भी अधिकारी वहां नहीं पहुंचा और उसकी मरम्मत भी नहीं की गई स्थानीय लोगों को एक और जहां रास्ता ना होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है वहीं दूसरी ओर स्ट्रीट लाइट न होने से लोगों में भय बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द वार्ड नंबर 6 एकता विहार के रास्ते की मरम्मत करवाई जाए साथ ही वहां मौजूद स्ट्रीट लाइट्स का भी कार्य करवाया जाए।
इस विषय पर जानकारी देते हुए एसडीएम नाहन रजनीश कुमार ने बताया कि खबर अभी-अभी के माध्यम से यह मामला संज्ञान में आया है जिसमें वार्ड नंबर 6 के लोगों को रास्ते के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जल्द ही इस मामले में कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इस विषय पर जानकारी देते हुए कार्यकारी अधिकारी नाहन संजय तोमर ने बताया कि विधायक अजय सोलंकी द्वारा एक बैठक बुलाई गई थी जिसमें वार्ड नंबर 6 को लेकर चर्चा की गई जिसमें उन्होंने कहा कि जल्द ही इस कार्य को शुरू किया जाएगा।
#खबर अभी अभी नाहन ब्यूरो*





