नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियां मतदान केन्द्रों के लिए रवाना

ख़बर अभी अभी नाहन ब्यूरो

 31 मई 2024

एसडीएम एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नाहन सलीम आजम ने बताया कि एक जून को होने वाले लोकसभा मतदान के लिए आज शुक्रवार को नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को सम्बन्धित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया है।
सलीम आजम ने बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत नाहन शहर के मतदान केन्द्रों के लिए 22 पोलिंग पार्टियों को अपने-अपने मतदान केन्द्रों के लिए दो एचआरटीसी बसों तथा सैक्टर आफिसरों की जीपीएस युक्त वाहनों में रवाना कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि नाहन शहर के लिए रवाना होने वाली 22 पोलिंग पार्टियों में नाहन शहर के तीन महिला मतदान केन्द्र और एक दिव्यांग मतदान केन्द्र की पोलिंग पार्टी भी शामिल है।
उधर, डिग्री कॉलेज नाहन में आज एसडीएम सलीम आजम और तहसीदार उपेन्द्र चौहान एवं कानूनगो निर्वाचन हरी शर्मा की उपस्थिति में नाहन शहर की 22 पोलिंग पार्टियों को जीपीएस युक्त वाहनों में सम्बन्धित केन्द्रों के लिए रवाना किया गया।

Share the news