
#खबर अभी अभी मंडी ब्यूरो*
16 अक्तूबर 2024
निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट ने मंडी पहुंचे शहरी मंत्री विक्रमादित्य मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें उन्होंने कहा कि नगर निगम मंडी में खाली पदों का मामला उठाया । इस मौके पर उनके साथ कई पार्षद उपस्थित रहे । महापौर ने कहा कि खाली पदों के कारण निगम के अधिकारियों को काम चलाना मुश्किल हो गया है। नगर निगम में कुल 116 पद खाली चल रहे हैं। जबकि 73 ही पद भरे गए हैं।
116 पदों के खाली रहने से कई कामों में निगम को अड़चन आ रही हैं। भट्ट ने कहा कि मंत्री युवा हैं यदि वे निगम में नई नियुक्तियां करते हैं तो निगम का कार्य और चुस्त दुरूस्त हो सकता है। उधर शहरी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने भी आश्वासन दिया कि जल्दी ही खाली पदों को भरने की कवायद शुरू की जाएगी। इस बारे में सीएम से भी बातचीत की जाएगी। उसके बाद ही खाली पदों को भरा जाएगा।





