
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन
8 मई 2023
नगर निगम में शामिल किए गए दो ग्रामीण क्षेत्र के वार्डों में 15 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराए जाएगें। इसके लिए शहरी विकास विभाग ने 2.45 करोड़ की पहली किश्त भी जारी कर दी है। इस राशि से नगर निगम में शामिल किए गए आठ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य होंगे। इन वार्डों में पार्किंग, सीवरेज, फुटपाथ समेत स्ट्रीट लाइटों पर भी कार्य होगा।
जानकारी के अनुसार शहर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों को निगम में शामिल हुए दो साल का समय हो गया है। लेकिन यहां के लोगों को काफी समय से मूलभूत सुविधाओं का इंतजार था। हालांकि विकास कार्य के लिए निगम की ओर से शहरी विकास निदेशालय को करीब 15 करोड़ की डीपीआर भेजी गई थी। लेकिन पहले चरण में 2.45 करोड़ की राशि ही निगम के पास आई है। जबकि अन्य राशि के लिए भी निगम की ओर से शहरी विकास विभाग के लिए पत्राचार किया गया है।
गौर रहे कि नगर निगम सोलन बनने के बाद शहर में सटी आठ पंचायतों के कुछ क्षेत्र का विलय किया गया। निगम में शामिल होने के बाद लोगों को क्षेत्र में विकास की आस थी। लेकिन निगम बनने के बाद दो साल बाद भी लोग सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जबकि ग्रामीण विकास कार्य में तेजी और मूलभूत सुविधा की शर्त पर ही निगम में शामिल होने के लिए माने थे।
शहरी विकास विभाग को भेजी डीपीआर के आधार पर सरकार ने पहले चरण में करीब 2.45 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। इस राशि से निगम में शामिल नए क्षेत्रों में सुधार किया जाएगा। -राजीव कौड़ा, उपमहापौर, नगर निगम सोलन
ख़बर अभी अभी ब्यूरो सोलन





