
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
17 मार्च 2023
रोइंग एसोसिएशन ऑफ़ जिला सिरमौर की बैठक का आयोजन जे क्लार्क्स होटल नाहन में किया गया। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय वाटर स्पोर्ट्स खिलाड़ी एवं भारत सरकार से राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता इशान अख्तर ने की। जिला सिरमौर में रोइंग वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने हेतु जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें द सिटी हार्ट होटल के मालिक नितिन चौहान को सर्वसम्मति से रोइंग एसोसिएशन ऑफ़ जिला सिरमौर का जिला अध्यक्ष चुना गया। जबकि जिला पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा को जिला उपाध्यक्ष चुना गया।
इसके अलावा पोंटा साहिब के दिनेश कुमार को जिला महासचिव, किशोरीलाल को कोषाध्यक्ष साधना बर्मन को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। इसके अलावा सदस्यों में रणदीप सिंह एवं राकेश कुमार को लिया गया। रोइंग एसोसिएशन ऑफ़ जिला सिरमौर के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया कि जल्द ही नहान में राज्य स्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तरीय वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। नहान में वाटर स्पोर्ट्स के राष्ट्रीय स्तरीय चैंपियनशिप का आयोजन होता है तो जिला सिरमौर देश के पर्यटन मानचित्र पर उभर कर सामने आएगा।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष नितिन चौहान ने बताया कि रोइंग एक बोट होती है जिसमें एक व दो खिलाड़ी एवं चार खिलाड़ी बैठकर बोट में चप्पू के माध्यम से उसको झील में चलाते हैं।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





