नूरपुर पुलिस की कार्रवाई, इतने ग्राम चरस के साथ 2 युवक गिरफ्तार

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान के अंतर्गत दिनांक आज यानि 16.02.2026 को पुलिस चौकी सदवां क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गई। नाकाबंदी एवं वाहन चेकिंग के दौरान समय करीब 05:15 बजे सदवां चौक पर एक मोटरसाइकिल नंबर HP-48B-6260 (Honda Shine) को जांच हेतु रोका गया। पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों ने भागने का प्रयास किया, जिन्हें मौके पर काबू किया गया।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति के पिट्ठू बैग से 717 ग्राम चरस/कैनाबिस बरामद की गई। बरामद मादक पदार्थ तथा मोटरसाइकिल को पुलिस के कब्जे में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल हुसैन पुत्र नेक मोहम्मद निवासी गांव मलेठी, डाकघर सिलाघराट, जिला चम्बा, उम्र 20 वर्ष तथा मोहम्मद शरीफ पुत्र मूसा निवासी गांव भलू, डाकघर सिलाघराट, जिला चम्बा, उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई। इस संबंध में थाना नूरपुर में FIR नंबर 47/2026 दिनांक 16.02.2026 के तहत धारा 20, 25 व 29 ND&PS एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

Share the news