नेहरू युवा केंद्र जिला सोलन युवा उत्सव का 25 मई को शेड्स कॉलेज चंबाघाट में करने जा रहा है आयोजन

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

22 मई 2023

नेहरू युवा केंद्र जिला सोलन युवा उत्सव का आयोजन करने जा रहा है आपको बता दें कि यह आयोजन 25 मई को शेड्स कॉलेज चंबाघाट में होने जा रहा है। जिसमें युवाओं के लिए अलग-अलग गतिविधियों का आयोजन किया गया है जैसे कि पोस्टर मेकिंग डिक्लामेशन सांस्कृतिक कार्यक्रम इत्यादि। इन सभी प्रतियोगिताओं में उच्चतम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को उचित धनराशि देकर सम्मानित भी किया जाएगा ।

ज्यादा जानकारी देते हुए अनुराग यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में 15 से 29 वर्ष तक के युवा भाग ले सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि सिर्फ जिला सोलन के युवा ही इन प्रतियोगिताओं में भाग ले पाएंगे। और जो प्रतिभागी इन प्रतियोगिता में उच्चतम स्थान प्राप्त करेंगे उन्हें स्टेट लेवल में भाग लेने का अवसर मिलेगा और अपनी प्रतिभा को जगजाहिर करने का एक मौका मिलेगा

ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उन्होंने कहा कि ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से जिला सोलन के 15 से 29 वर्षीय कोई भी युवा इस प्रतियोगिता के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news