नौणी विवि में दिया जाएगा वाइन तैयार करने का प्रशिक्षण

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

24 जुलाई 2023

सोलन नौणी विवि जल्द ही प्रदेश के लोग के लिए वाइन मेकिंग का व्यावसायिक पाठ्यक्रम शुरू कर रहा है। विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए अपने व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन मांगे हैं। यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय यह कार्यक्रम चलाएगा। वोकेशनल कोर्स की अवधि 12 सप्ताह होगी।

इस पाठ्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वाइन प्रौद्योगिकी के बुनियादी अवधारणाओं के साथ-साथ व्यावहारिक पहलुओं पर होगा। प्रतिभागियों को पैकेजिंग, मैच्योरिटी, मिश्रण और गुणवत्ता पहलुओं सहित वाइन के उत्पादन के लिए सभी इकाई संचालन से भी परिचित करवाया जाएगा। इस डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता कम से कम 40 प्रतिशत के साथ कक्षा जमा दो या समकक्ष है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त है और काउंसलिंग 9 अगस्त को होगी। कार्यक्रम में कुल 10 सीटें उपलब्ध हैं। विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.yspuniversity.ac.in से आवेदन पत्र डाउनलोड किया जा सकता है।

प्रतिभागियों को भरे हुए आवेदन पत्र के साथ कक्षा दसवीं, जमा दो या फिर स्नातक प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों, स्कूल के प्रमुख या किसी राजपत्रित अधिकारी या संबंधित ग्राम पंचायत प्रधान से चरित्र प्रमाण पत्र, 100 रुपये के बैंक ड्राफ्ट को प्रोफेसर और विभाग अध्यक्ष, खाद्य विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, डॉ. वाईएस परमार औदयानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी-सोलन (हिमाचल प्रदेश) -173230 को रजिस्टर्ड या स्पीड पोस्ट द्वारा भेजना होगा। आवेदन पत्र नियत तिथि तक विभाग में जमा किया जा सकता हैं।

#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*

Share the news