
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
6 मार्च 2023
सोमवार को सोलन के नौणी स्थित बागवानी के विश्वविद्यालय में छात्रों ने धरना प्रदर्शन किया। आपको बता दे की विश्वविद्यालय में छात्र जमीन पर बैठ गए। छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल में गंदा पानी आ रहा है। जिससे छात्र पीलिया जैसी बीमारियों की चपेट में आ रहे है आपको बता दें कि वर्तमान में 50 से अधिक छात्र पीलिया से ग्रसित है। इसके साथ ही छात्रों ने धरना प्रदर्शन के दौरान अपनी मांगों को भी रखा साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक धरना प्रदर्शन किया जाएगा छात्रों से हुई बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हॉस्टल में काफी समय से गंदा पानी आ रहा है और वह पानी पीने से छात्र-छात्राएं पीलिया जैसी बीमारियों के चपेट में आ गए हैं ज्यादा जानकारी देते हुए छात्रों ने बताया कि हॉस्टल की सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है जिसे यूनिवर्सिटी प्रशासन सुनने को भी तैयार नहीं है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





