
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*
3 जून 2023
कांगड़ा के पंचरुखी पुलिस थाना के तहत पंचायत ब्याड़ा के गांव नरेलू में वीरवार रात चोरी की वारदात से लोग सहम गए। यहां के निवासी प्रकाश चंद के घर के ताले तोड़कर शातिर कमरे में रखे बक्से उठाकर ले गए। इनमें गहने और नकदी थी। इनको साथ लगती खड्ड में तोड़कर फेंक गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुबह करीब चार बजे जब घर के मालिक लौटे तो ताले टूटे देख परेशान हो गए। जब अंदर देखा तो बक्से गायब थे। इनमें सोने की नथ, सोने की अंगूठी, चांदी के गहने और पांच हजार नकदी रखी थी, जो पिछले कल ही बैंक से निकाले थे। जब पंचरुखी पुलिस मौके पर पहुंची तो बक्से साथ लगती खड्ड किनारे मिले। पंचायत प्रधान लक्ष्मी देवी ने कहा कि पुलिस आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करे। उधर, थाना प्रभारी सुभाष चंद शास्त्री ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
#खबर अभी अभी सोलन ब्यूरो*





