पंजाब मे बैंक लूट के बाद दोराहा मुख्य बाजार में ज्वेलर्स शॉप पर अंधाधुंध फायरिंग, 24 घंटे में दूसरी बड़ी वारदात

ख़बर अभी अभी पंजाब ब्यूरो

 13 जून 2024

मौके से आरोपी फरार हो गए। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है। दुकानदार का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पंजाब के खन्ना के नजदीकी क्षेत्र दोराहा में बुधवार की रात करीब 8:30 बजे रेलवे रोड पर स्थित सुनारों की सबसे बड़ी दुकान परमजीत ज्वैलर्स की दुकान पर दो अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इससे दुकान के सारे शीशे टूट गए और काफी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी
घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार जब दुकानदार मणि अपनी दुकान बंद कर रहा था, तभी एक मोटरसाइकिल पर दो युवक मुंह बांधे हुए दुकान से बाहर आए और अपनी मोटरसाइकिल रोकी और पीछे बैठे युवक ने दुकान पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने अपनी रिवॉल्वर से पांच-छह फायर किए।
जिससे दुकान के बाहरी गेट के सारे शीशे टूट गए और काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। फायरिंग के बाद आरोपी भागने में सफल रहे। यह घटना होते ही दोराहे इलाके में भारी दहशत फैल गई। लोग सहमे हुए हैं। कुछ ही घंटे में लगातार दूसरी वारदात हुई है। लोगों को डर लगने लगा है।
वारदात के 20 मिनट बाद दोराहे की पुलिस पहुंची, जिसने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने दुकान के बाहर रिवॉल्वर के चार-पांच खोखे भी बरामद किए और सीसीटीवी

Share the news