पंदोआ के नवीन भंडारी ने उत्तीर्ण की यूपीएससी परीक्षा भारतीय खेल प्राधिकरण में बने सहायक निदेशक




 

 

 

 

खबर अभी अभी ब्यूरो शिमला

03 सितंबर,24

शिमला ग्रामीण के तहत गांव पंदोआ, उप-तहसील जलोग के नवीन भंडारी पुत्र हेमंत भंडारी ने यूपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय खेल प्राधिकरण के सहायक निदेशक पर नियुक्त पाई है। नवीन की सफलता से जहां परिजन गौरवान्वित है वहीं पंदोआ सहित बाग व धरोगड़ा पंचायत के लोगों में खुशी का माहौल है। नवीन ने अपनी सफलता का श्रेय पिता सहित माता प्रेजा की प्रेरणा और मार्गदर्शन को दिया है। पिता हेमंत भंडारी का कहना है कि उनके अग्रज भाई स्व. चेतराम भंडारी के मार्गदर्शन से पूरे परिवार ने हमेशा ही शिक्षा को महत्व दिया। जिसके परिणामस्वरूप परिवार के बच्चों ने आज सफलता का मुकाम हासिल किया है। नवीन भंडारी ने स्कूली शिक्षा डीएवी न्यू शिमला से पूरी की। उन्होंने सुंदरनगर पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेज मंडी से मैकेनिकल इंजीनियर की परीक्षा पास करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में जुट गए। अथक मेहनत और दृढ़ इच्छा शक्ति से नवीन ने देश की सब से बड़ी परीक्षा पास की। नवीन का चयन खेल प्राधिकरण भारत सहित एनटीपीसी में प्रशासनिक अधिकारी, ओएनजीसी के भू-विज्ञान के कार्यकारी अधिकारी और भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) में प्रशासनिक अधिकारी के लिए भी चमन हुआ था। पर नवीन ने अपनी इच्छा से खेल प्राधिकरण में बतौर सहायक निदेशक कार्य करना बेहतर समझा। नवीन के पिता हेमन्त भंडारी सेना शिक्षा कोर में 13 वर्ष सेवा के बाद हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग में टीजीटी पद से सेवानिवृत हुए हैं। जबकि बहन रेखा भी कैनरा बैंक शिमला में मैनेजर पद पर कार्यरत है। नवीन की उपलब्धि से परिवार में उत्साह का माहौल है।

Share the news