#पच्छाद में एक जुट हुई कांग्रेस, विनोद सुल्तानपुरी के पक्ष में प्रचार करते हुए गंगू राम मुसाफिर और दयाल प्यारी।

#खबर अभी अभी सिरमौर ब्यूरो*

23 अप्रैल 2024

कांग्रेस संसदीय सीट पर कांग्रेस ने अब प्रचार अभियान तेज कर दिया है। मंगलवार को कांग्रेस के संसदीय क्षेत्र के प्रमुख रोहित ठाकुर ने कांग्रेस के नेतृत्व में इस सीट पर विनोद सुल्तानपुरी ने सिरमौर जिले में अपना प्रचार अभियान शुरू किया। इस अभियान में अहम बात ये रही कि प्रचार अभियान में पच्छाद कांग्रेस के नेता दयाल प्यारी और गंगूराम मुसाफिर एक साथ प्रचार करते हुए दिखाई दिए।

दोनों ही नेताओं ने कांग्रेस पार्टी के सुमन को जीत दर्ज करने के लिए वर्तमान सांसद के दौरान जनता से अपील की ओर इशारा किया है और भाजपा के इस सीट से सुमन सुरेश कश्यप का कार्यकाल पूरी तरह से निराशाजनक रहा है। वही नैना टिक्कर में बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की थी और इसका जवाब जनता कांग्रेस चुनाव में भाजपा को जरूर देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों में केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है लेकिन बेरोजगारी का मुद्दा पूरी तरह से गायब है। उन्होंने कहा कि महंगाई पूरी तरह चरम पर है और इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी का एक भी नेता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने विपरीत परिस्थितियां होने के बावजूद भी प्रदेश की जनता को हर तरह से राहत देने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान हिमाचल सरकार ने आपदा को अपने पक्ष में किया ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके।

Share the news